RANCHI, JHARKHAND#श्री महावीर मण्डल रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने बताया कि श्री रामनवमी महोत्सव की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। 21 टोलियों का गठन किया गया है, सभी टोली प्रभारियों को गाड़ी मुहैया करा दी गयी है।
मुख्य प्रवक्ता रवि प्रकाश जयसवाल के द्वारा फ्रेंड्स कॉलोनी महावीर मंदिर में जाकर अस्त्र-शस्त्र उपलब्ध कराया गया एवं फ्रेंड्स कॉलोनी मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह यादव से आग्रह किया गया कि समय से अपना जुलूस निकाले एवम् सभी टोली प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि जुलूस को समय पर मुख्य मार्ग में लाये और सख्त हिदायत दी कि डीजे का प्रयोग न करें एवं गाइडलाइन का पालन करें।
किसी भी रामभक्त को कोई असुविधा हो तो हेल्पलाइन न 9431115880 में संपर्क कर सकते है।
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ