RANCHI, JHARKHAND#आज अखिल भारतीय कायस्थ महसभा की कोर टीम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुबोध कांत सहाय के नेतृत्व में 16 April को चित्रगुप्त भगवान के जन्मदिवस पर होने वाले कार्यक्रम के आयोजन हेतु बिहार क्लब का स्थल निरीक्षण किया।
उसके बाद एक बैठक की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को व्यापक बनाया जाय और कायस्थों के साथ साथ अन्य समाज के लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित हों। सम्पूर्ण शहर में प्रचार प्रसार व्यापक स्टार पर किया जाएगा एवम बैनर के साथ साथ होर्डिंग भी लगवाई जाएगी ।
पूजन उपरांत भाई भोज की भी व्यवस्था की गई है। अतिथियों का आगमन दो भाग में होगा। द्वितीय पहर ( lunch) को अन्य समाज के लोगों के किए आरक्षित किया गया है इसी दौरान ABKM की ओर से कायस्थ से जुड़े विभिन्न संगठनों के साथ बैठक भी आयोजित की गई है, तथा तृतीय पहर (dinner) यानी शाम से चित्रांशो का आगमन शुरू होगा जिस दौरान मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक क्रार्यक्रम सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित किया जाएगा।
श्री अजित सहाय, मुकेश कुमार , निकेश लाल, सुशील लाल, अशुतोष सिन्हा, संकल्प सुमन , पराग भूषण ,मृणालिनी अखौरी, सौरभ अम्बष्ठ बैठक में उपस्थित थे।
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ