RANCHI, JHARKHAND#*गरीबों के साथ बच्चों के निवाले पर भी डाका डाल रही है हेमंत सरकार : दीपक प्रकाश*

 RANCHI, JHARKHAND#*गरीबों के साथ बच्चों के निवाले पर भी डाका डाल रही है हेमंत सरकार : दीपक प्रकाश*

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड सरकार पर गरीबों के साथ बच्चों के निवाले पर भी डाका डालने का आरोप लगाया है। श्री प्रकाश ने कहा कि एफसीआई से संबद्ध बीएसडब्ल्यू  के सरायकेला गोदाम में 8670 क्विंटल चावल की फर्जी एंट्री का मामला झारखंड में गरीबों के निवाले पर डाके का एक और नायाब उदाहरण है। साथ ही 2.60 करोड़ की यह हेराफेरी लूट-खसोट की पर्याय बन चुकी राज्य सरकार के खाते की एक और बड़ी उपलब्धि भी। आश्चर्य की बात यह है कि जिस राइस मिल के चावल की फर्जी एंट्री उक्त गोदाम में करने की बात सामने आई है उस नाम की कोई मिल गोदाम से टैग ही नहीं है। जो 5 मिल गोदाम से टैग हैं उसमें उक्त मिल का नाम ही नहीं है। यह एक बड़े पैमाने पर गबन और जालसाजी का नायाब उदाहरण नहीं तो क्या है। इस प्रकार के कारनामे वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ही संभव हो सकता है। 

श्री प्रकाश ने कहा कि गोदाम अधीक्षक द्वारा एफसीआई रांची मुख्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक को जो शिकायत भेजी गई है उसमें एफसीआई के अधिकारियों की मिलीभगत और योजनाबद्ध तरीके से इस हेराफेरी को अंजाम देने का आरोप  लगाया गया है। इस मामले की जांच के लिए 4 सदस्य समिति का भले ही गठन की गई हो परंतु यह सबको पता है कि यह सब आईवॉश के सिवा कुछ नहीं है। पूरे राज्य में आए दिन जिस प्रकार अनाज के गबन और कालाबाजारी की एक से एक हैरतअंगेज मामले लगातार सामने आए हैं उन मामलों में सरकार द्वारा क्या कार्रवाई हुई, यह सबको पता है। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ लीपापोती होती है। साथ ही बड़े अधिकारियों को उगाही का एक सुनहरा अवसर भी प्राप्त हो जाता है। गरीब के निवाले को हड़पने और उस पर डाका डालने वाले का बाल तक बांका नहीं होता। इसकी मुख्य वजह नीचे से लेकर ऊपर तक सभी की संलिप्तता है, सब का एक हिस्सा तय है। अब तक हुई वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कितने अनाज घोटालेबाजों पर क्या-क्या कार्रवाई हुई, सरकार यह स्पष्ट करे।

वहीं स्कूलों में मिड डे मिल में राज्य सरकार द्वारा घोर लापरवाही बरतना अनुचित है।

स्कूल बंद होने के बाद बच्चों के घरों तक पैसे व राशन पहुंचाने में भी राज्य सरकार नाकामयाब रही।


By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ