RANCHI, JHARKHAND# यूथ सोसायटी के संरक्षक पूर्व वार्ड पार्षद मो० असलम ने कहा कि अपरिहार्य कारण 8 मार्च 2022 की महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित नहीं कर रहे हैं।
अमन यूथ सोसाइटी के संरक्षक पूर्व वार्ड पार्षद मो० असलम ने आज कहा कि हमारी संस्था अमन यूथ सोसाइटी हर वर्ष महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम के माध्यम से चिन्हित महिलाओं को सम्मानित करते हुए महिला दिवस मनाते आई है किंतु इस बार अपरिहाय कारण से हमारी सोसाइटी 8 मार्च 2022 की महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन नही कर पा रही है जिसका मुझे अत्यंत दुख है,किंतु मैं महिलाओ को इस अखबार के माध्यम से महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देना चाहता हूँ कि जीवन के हर मोड़ पर वे अपने लक्ष्यों की प्राप्ति आसानी से करे। मेरा यह मानना है कि कोई भी मर्द किसी महिला के सहयोग के बिना कामयाब नही हो सकता।महिला में अनेको गुणों के साथ साथ दृढ़ इच्छाशक्ति भी होती है जो जिंदगी के हर तरह के उतार-चढ़ाओ को आसानी से पार कर लेती है। इसलिए अपने माता-बहन एवं पत्नी के साथ साथ प्रत्येक महिला का आदर और सम्मान होना चाहिए इस दुनिया मे महिलाओं के बिना सृष्टि की रचना और इंसान का कोई अस्तित्व ही नही होता इसलिए इस महिला दिवस पर अमन यूथ सोसाइटी और सोसाइटी के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियो के तरफ से मैं देश के सभी महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ