RANCHI, JHARKHAND#12 लाख लेवी के रकम के साथ धरा गया 10 लाख ईनामी भीखन गंझू।

 RANCHI, JHARKHAND#12 लाख लेवी के रकम के साथ धरा गया 10 लाख ईनामी भीखन गंझू।

झारखंड सरकार ने राज्य को नक्सल मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड के नेतृत्व में झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर एवं कोबरा बटालियन सभी नक्सली संगठनों के खिलाफ चौतरफा कार्यवाही में लगी हुई है।

नक्सली संगठन टीएसपीसी के जोनल कमांडर भीखन गंझू दीपक गंझू उर्फ नेताजी पर झारखंड सरकार द्वारा 10 लाख का इनाम घोषित किया गया है। दिनांक 17/ 3/ 2022 को पुलिस अधीक्षक, रांची सुरेंद्र कुमार झा को सुबह 6:30 बजे मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशन में छापेमारी दल का गठन किया गया था। जिसमें नीरज कुमार पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय प्रथम एवं सुश्री यशोधरा पुलिस उपाधीक्षक (साइबर सेल) के साथ पुलिस अधीक्षक का क्यूआरटी टीम के द्वारा सदर थाना क्षेत्र के डेलाटोली में छापामारी कर गंजू एवं राहुल कुमार मुंडा को लेवी की रकम 12,32,270/- के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 7 मोबाइल, 2 राउटर, एक पेन कार्ड, पांच डेबिट कार्ड, एक स्कूटी आदि सामान भी बरामद किया। टीएसपीसी जोनल कमांडर भीखन गंझू उम्र 40 वर्ष एवं उसका अन्य साथी राहुल कुमार मुंडा उम्र 29 वर्ष  जिला चतरा का रहने वाला है।


By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ