GORAKHPUR,UP#उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिली प्रचंड जीत और योगी आदित्यनाथ जी को दुबारा मुख्यमंत्री बनने पर अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गरीबों में भोजन वितरण किया।

 GORAKHPUR,UP#उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिली प्रचंड जीत और योगी आदित्यनाथ जी को दुबारा मुख्यमंत्री बनने पर अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गरीबों में भोजन वितरण किया। 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

गोरखपुर महानगर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मिली जबरदस्त जीत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की ऐतिहासिक मतों से गोरखपुर नगर विधानसभा से विधायक चुने जाने पर महान सूफी संत हजरत नको शाह बाबा के आस्ताने पर गरीबों के बीच भोजन का पैकेट वितरण किया गया। इस अवसर पर धर्मशाला बाजार स्थित काली मंदिर पर भी गरीबों के बीच भोजन का पैकेट वितरित किया गया और योगी जी के दूसरे कार्यकाल के यशस्वी होने की दुआ की गई।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के माननीय सदस्य इफ्तेखार हुसैन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अजमेर आलम, उपाध्यक्ष  अनस आबदीन, महामंत्री जुबेर आलम, अकरम लारी, डॉक्टर शकील अहमद, डॉक्टर साबिर अली, फहीम अहमद, मोहम्मद अब्दुल्लाह, शाहनवाज खान, फहीम अहमद खान, इंतेखाब अख़्तर आदि लोग उपस्थित रहे



Report By Abdul Vaasheer(Gorakhpur,UP)


By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ