RANCHI, JHARKHAND#*मन की बात में आत्मनिर्भर भारत और सांस्कृतिक भारत की की झलक.....दीपक प्रकाश*
*प्रदेश के15800 से ज्यादा बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात*
भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर ह भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात उद्बोधन को सुना।
प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश पंडरा में मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात उद्बोधन में भारत की प्रगति और संस्कृति दोनो समाहित है।
कहा कि आत्म निर्भर भारत का संकल्प अब सिद्धि की ओर बढ़ चला है।
डोरंडा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित में मन की बात कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण सम्पूर्ण भारत की सांस्कृतिक छटा मन की बात में समाहित है। इसमें सशक्त भारत ,नया भारत समाया हुआ है।
मन की बात अतुलनीय भी है और अनुकरणीय भी।
मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने बताया कि पूरे प्रदेश में 15800 से ज्यादा बूथों पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी को सुना।
मन की बात कार्यक्रम में आज प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुन्द सहाय,प्रदेश मंत्री विधायक नवीन जायसवाल सहित अपने बूथों पर प्रदेश पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता शामिल हुए।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ