JHARKHAND#*झारखंड की जनता को दिग्भ्रमित कर रहे मुख्यमंत्री......दीपक प्रकाश* *राज्य के वित्तमंत्री ने सदन में केंद्र सरकार की ज्यादा मदद को स्वीकारा*

 JHARKHAND#*झारखंड की जनता को दिग्भ्रमित कर रहे मुख्यमंत्री......दीपक प्रकाश*

*राज्य के वित्तमंत्री ने सदन में केंद्र सरकार की ज्यादा मदद को स्वीकारा*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने श्री हेमंत सोरेन द्वारा केंद्रीय कोयला मंत्री को लिखे पत्र पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

श्री प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री जी अपनी विफलताओं को छिपाने केलिये रोज नए नए तरीके अपनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल जनता को दिग्भ्रमित करने में विश्वास करती है।

उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा में राज्य के वित्तमंत्री ने यह स्पष्ट रूप में स्वीकार किया कि केंद्र सरकार राज्य को भरपूर मदद कर रही है। और पुरवर्ती भाजपा सरकार से ज्यादा  वर्तमान सरकार को केंद्रीय सहायता मिली है।

श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिये।

उन्होंने कहा कि जिस बकाये की बात अपने पत्र में मुख्यमंत्री जी बता रहे है उसमें यह उल्लेख करना चाहिये कि यह बकाया पिछले 7साल का है या पिछले 50 वर्षों का है।

मुख्यमंत्री जी को यह भी बताना चाहिये कि कोयला मंत्री के रुप मे गुरुजी ने बकाये राशि केलिय कितनी पहल की।

श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार की अकर्मण्यता के कारण केंद्रीय फण्ड वापस हो रहे हैं। यह सरकार  डीएमएफटी फण्ड का सदुपयोग नही कर पा रही। सड़क निर्माण नही करा पा रही। अस्पतालों की बुनियादी सुविधाएं पूरा नही कर पा रही। 

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपने एक भी वायदे को पूरा करने में सफल नही हुई। इसलिये सारी विफलताओं को छिपाने केलिय राज्य को तरह तरह के विवादों में झोंक रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री जी से अपने किये वायदों को पूरा करने की दिशा में कार्य करने का अनुरोध किया।


By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ