RANCHI, JHARKHAND#*वसीम इकबाल अन्सारी दूसरी बार चुने गए झामुमो के ईटकी प्रखंड अध्यक्ष एवं राज कुमार उराँव बने प्रखण्ड सचिव।*

 RANCHI, JHARKHAND#*वसीम इकबाल अन्सारी दूसरी बार चुने गए झामुमो के ईटकी प्रखंड अध्यक्ष एवं राज कुमार उराँव बने प्रखण्ड सचिव।* 

आज दिनांक  10-09-2022 को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ईटकी प्रखंड का सम्मेलन जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम की अध्यक्षता में ईटकी चौक में स्थित मदीना मैरेज हाल में किया गया।  संचालन जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने किया।  

          सम्मेलन में झामुमो ईटकी प्रखण्ड समिति का  गठन किया गया।  प्रखंड अध्यक्ष श्री वसीम इकबाल अन्सारी, सचिव श्री राज कुमार उराँव एवं उपाध्यक्ष अबु बकर सिद्दीक चुने गए।  


          जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम ने सम्मेलन में उपस्थित तमाम कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगाह किया है कि ईटकी प्रखंड का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया है।  सभी कार्यकर्ता पार्टी संविधान के दायरे में रहकर प्रखंड समिति के साथ सहयोगात्मक भावना से काम करेंगे।  यदि ऐसा नहीं हुआ तो उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाएगा।  

             कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य श्री समनुर मंसुरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री कलाम आजाद, जुलफीकार खान, वसीम राबिया खान  के अलावा  सभी पंचायतों से सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

                              

By Madhu Sinha


              


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ