RANCHI, JHARKHAND#आज 27 फरवरी 2022 को झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय रांची में महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई तथा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कि गई।
पुष्प अर्पित करते हुए झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक महान स्वतंत्रता सेनानी चन्द्र शेखर आजाद जी की चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की पूरी जिंदगी ही देश को समर्पित थी ! क्रांतिकारी दोस्तों पर जान छिड़कने वाले वीरता और बलिदान उनके खून में थी! अपने दोस्तों की दगा की वजह से उन्हें अपने प्राणों का बलिदान देना पड़ा था! स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ते लड़ते उन्हें अपनी जान की कुर्बानी देनी पड़ी, उन्हें शत-शत नमन करता हुँ ,श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार बद्री भगत, इंद्रदेव ठाकुर, अजीत कुमार सिन्हा, अमित कुमार शर्मा,सालिग्राम पांडेय,नेसार अंसारी सहित अनेक उपस्थित थे!
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ