RANCHI, JHARKHAND#आज 23 फरवरी बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के आवासीय कार्यालय में सदस्यता अभियान चलाया गया।

 RANCHI, JHARKHAND#आज 23 फरवरी बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के आवासीय कार्यालय में सदस्यता अभियान चलाया गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सभी गांव, टोलों एवं  मोहल्लों में शिविर का आयोजन कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़कर कांग्रेस पार्टी का प्राथमिक व सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है।

जिसके तहत आज 23 फरवरी बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय के आवासीय कार्यालय में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होकर कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान में शामिल हुए। जिसका नेतृत्व सुबोध कांत सहाय कर रहे थे, वे स्वयं लोगों का फॉर्म भरकर सदस्यता अभियान में शामिल करा रहे थे। जिसके कारण युवाओं, महिलाओं व वृद्ध सभी में काफी उत्साह और उमंग देखा गया।



By Madhu Sinha

Related Links :---

https://public.app/s/Xipxb

https://fb.watch/bmlkWCdOwM/



एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ