RANCHI#*यथाशीघ्र प्रखंड और पंचायत समितियों का गठन किया जाएगा : झामुमो*
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार नवनियुक्त राँची जिला समिति की प्रथम कार्यकारिणी समिति की बैठक आज दिनांक 04-12-2021 को लालपुर स्थित आलोकापुरी कम्प्लेक्स के द्वितीय तल्ला में अवस्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि यथासीघ्र प्रखंड से पंचायत तक की पूर्ग समितियों का गठन किया जाएगा। प्रखंड समिति का चुना हेतु जिला एवं केन्द्रीय पदाधिकारियों को भी प्रभारी बनाया जाएगा। पिछले कार्यकाल में अच्छा करने वाले प्रखंड अध्यक्षों को मिल सकता दूसरी बार जवाबदेही। जिला समिति कि विस्तार केन्द्रीय महाधिवेशन के बाद। बैठक में केन्द्रीय सदस्य पद्मश्री मधुर मंसुरी हंसमुख को जिला समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से झामुमो के माननीय केन्द्रीय सचिव श्री नन्दकिशोर मेहता, केन्द्रीय सदस्य डॉ महुआ माजी, समनुर मंसुरी, पद्मश्री मधु मंसुरी हंसमुख, अफरोज अन्सारी, पवन जेडिया और जिला उपाध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा शामिल थे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ