RANCHI#18 दिसम्बर 2021:कांग्रेस ने महंगाई एवं गिरती अर्थव्यवस्था के मुद्दों पर जनता को जागरूक करने हेतु 14 नवम्बर से जन-जागरण अभियान शुरू किया था। इसी अभियान के द्वितीय कड़ी में आज रांची लोकसभा क्षेत्र के नामकुम बाजार टांड से पदयात्रा कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने किया।
पदयात्रा कार्यक्रम नामकुम बाजार टांड से निकलकर टाटा रोड़, सदाबहार चौक होते हुए ब्लॉक चौक तक पहुंची, जहां भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा कार्यक्रम का समापन किया गया। पदयात्रा कार्यक्रम में भारी संख्या में युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण सम्मिलित हुए।
आज इस पदयात्रा कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक राजेश कच्छप, विधायक डॉ इरफान अंसारी, सुरेश बैठा, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजिनी, अनादि ब्रह्म, विनय सिन्हा दीपू, सुरेन्द्र सिंह , कुमार राजा मुख्य रूप से शामिल थे।
पदयात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार करते हुए केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कुप्रबंधन, मुनाफा खोरी करने एवं आमलोगों को फिक्र नहीं करने का विड़ा उठाई है केन्द्र की सरकार। मोदी सरकार जनहित के काम-काज में पूरी तरह से विफल हुई है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी एवं जीएसटी से छोटे एवं मंझले उद्योग पूरी तरह से बर्बाद हुए और महंगाई से आमजन मानस। श्री सहाय ने कहा कि आज हमारे आदरणीय नेता भी महंगाई के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अमेठी में पदयात्रा कार्यक्रम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री यह समझे कि सत्ता का उम्र होती है आंदोलन की नहीं। कांग्रेस महंगाई के खिलाफ हमेशा सड़कों पर आंदोलनरत रहेगी और केन्द्र सरकार के जनविरोधी नीतियों की आवाज को बुलंद करती रहेगी। उन्होंन कहा कि अच्छे दिनों के नाम पर नरेन्द्र मोदी की सरकार कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी का उच्चतम स्तर, बदहाल व्यापार, युवाओं का भविष्य अवसाद में बदलने का काम किया है।
विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि मोदी सरकार अपने नकामियों को छुपाने के लिए नफरत की राजनीत कर रही है। अब वक्त आ गया है देश के युवाओं, महिलाओं को आगे आना होगा और इस निकमी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।
आज के इस कार्यक्रम में प्रिंस ब्टट, राजन सिंह राजा, गुलजार अहमद, रोहित सिन्हा, विनीता पाठक, रामाकांत साही मुंडा, भरतु मुंडा, सुरेश सिंह, अंशुमन राय, रिंकू सिंह, विजय टोप्पो, तुलसी खरवार, एतवा उरांव, बलराम साहु, मदन महतो, गौरी मुंडा, सुरेश साहू, अशोक गुप्ता, अशोक मिश्रा, अर्चना मिश्रा, अंजू लकड़ा, मेरी तिर्की सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे।
BY MADHU SINHA
0 टिप्पणियाँ