RANCHI#आज दिनांक 2 दिसम्बर 2021 दिन बृहस्पतिवार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रांची जिला द्वारा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार मल्लिक जी की अध्यक्षता में बैठक किया गया। जिसमें कल यानि 3 दिसंबर 2021 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाने का कार्यक्रम किया जाना सुनिश्चित किया गया।

 डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती के अवसर पर सुबह 10:30 बजे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला, प्रदेश ,एवं राष्ट्र के पदाधिकारियों द्वारा उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया जाएगा ।

शाम 5:30 बजे डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती के अवसर पर एक सांस्कृतिक गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा एवं दीप  प्रज्वलन किया जायेगा एवम लोगो के बीच मिठाई का वितरण किया जायेगा।

बैठक में मुख्य  रूप से राकेश दास जी,सुजीत कुमार सिन्हा,पंकज सिन्हा,मधुकर सिन्हा,सन्ध्या सिन्हा,शत्रुघ्न सिन्हा,एस बी कंठ,आदि लोग उपस्थित थे।

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ