RANCHI#झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल के तत्वावधान में कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर महा आरती का आयोजन रातु रोड हनुमान मंदिर में किया गया।
साथ ही तीनों कालें कृषि कानून के वापस होने के उपलक्ष्य में युवा राजद मंदिर में दीप जलाकर ख़ुशी ज़ाहिर किया एवं माननीय प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया कि देश के अहित में जितने भी फैसले लिए उन्हें वापस करने की सद्बुद्धि भगवान उन्हें दें। मौके पर विशु विशाल यादव, कमलेश यादव,रवि जायसवाल,मंतोष यादव, धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक यादव, राजेश सिंह, बिपिन कुमार, डॉ धीरज समेत कई लोग शामिल रहे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ