RANCHI# मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु में धरती आबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर "आपके अधिकार - आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने 111 करोड़ रुपये की 27 योजनाओं का उद्घाटन, 31 योजनाओं का शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। यूनिवर्सल पेंशन योजना से लाभान्वित होने हेतु सांकेतिक तौर पर पांच लाभुकों ने मुख्यमंत्री को आवेदन दिया।
बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा को मुख्यमंत्री ने भूमि बंदोबस्ती का पट्टा सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपके द्वार आई है। हमें मिलकर सरकार की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाना है। जनजाति समाज जागरूक बने। जरूरतमंदों को सहयोग नहीं करने वाले पदाधिकारी दंडित होंगे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ