BOKARO#भगवान बिरसा मुंडा की 146 वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना की 21 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई ।
बोकारो में भगवान बिरसा मुंडा की 146 वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना की 21वीं वर्षगांठ आज दिनांक 15 नवंबर 2021 को मनाई गई। बिरसा चौक (नया मोड़) स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार झा सहित जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा को शत-शत नमन किया।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार झा ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी। *उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी* ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे झारखंड में *" आपके अधिकार- आपकी सरकार, आपके द्वार "* कार्यक्रम की शुरूआत की जायेगी। इसके माध्यम से जिलेवासियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही साथ योग्य लाभुकों को सरकारी योजनाओं से आच्छादित भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम 16 नवंबर से 28 दिसंबर 2021 तक जिले के सभी पंचायतों में आयोजित किया जाएगा।
Report By Rakesh Kumar Singh (Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha
Related Link :--
0 टिप्पणियाँ