LOYABAD, DHANBAD# रोशन चौहान हत्यारोपी की जेल में हुई मौत।
लोयाबाद : -कनकनी चार न० आईपीएस कॉलोनी में नाली विवाद को लेकर चाकू काण्ड में युवक की हत्या के मामले में सात माह पूर्व जेल गये बालाजी चौहान की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई हो ।
बताया जाता है कि दिनांक 2/5/21 को कनकनी में नाली विवाद को लेकर चाकू काण्ड में पडोसी युवक रोशन चौहान की ह्त्या हो गयी थी जिसमे लोयाबाद पुलीस काण्ड संख्या 30/2021 मामले में बालाजी चौहान समेत सात लोगो को जेल भेजी थी । जिसमें बालाजी काफी दिनों से जेल में बिमार चल रहे थे । उनकी हालत बिगड़ते देख जेल प्रशासन ने उसे पीएमसीएच धनबाद में भर्ती करवाया था जहाँ ईलाज के दौरान आज सुबह 6:21 मीनट में मृत्यु हो गई । इस घटना को थाना प्रभारी चुन्नू मुन्नू ने पुष्टी करते हुए कहा है कि धनसार में रह रही उसकी बेटी को इसकी जानकरी दी है तथा शव को परिजन ले जाकर दाहसंस्कार करें ।यदि ये लोग शव को नही ले जाते है तो फिर पुलीस शव को अपने कब्जे में लेकर दाह संस्कार करेगी
विदित हो कि उक्त मामले में पुलिस ने कांड संख्या 30 /21अंतर्गत हत्या का मामला 7 लोगों पर दर्ज कर अनुज चौहान, रोहित चौहान, सरोज चौहान, सीताराम चौहान, सावित्री देबी तथा बालाजी चौहान जो परिवार में ब्योबृद्ध थे सभी को जेल भेज दिया गया था इस काण्ड में एक आरोपी अभी तक फरार है।
Report By Mukesh Chaudhary (Loyabad, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ