LOYABAD (DHANBAD)# अंग्रेजी शराब दुकानदार द्वारा एमआरपी से अधिक पैसे लेकर लोगो को शराब बेचने के खिलाफ शुक्रवार की रात्रि कनकनी के दर्जनो ग्रामीणों ने दुकान में आकर विरोध जताया ।
लोयाबाद । बताया जाता है कि गुरुवार की रात्रि कनकनी के एक युवक द्वारा अंग्रेजी शराब दुकान में शराब लेने आए थे जिससे दुकान के सेल्समैन द्वारा एमआरपी से अधिक पैसे का मांग किया गया जिसको लेकर उक्त युवक ज्यादा पैसा देने से इंकार किया था इसी बात को लेकर कल रात दुकान में लड़ाई झगड़े की नौबत तक हो गई थी हालांकि कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला को शांत कराया था वहीं इस मामले को लेकर आज रात्रि लगभग 8:00 बजे कनकनी से 12 - 15 युवक अंग्रेजी शराब दुकान पहुँचा और कल की घटना तथा एमआरपी से अधिक पैसे लिए जाने को लेकर सेल्समेन के समक्ष अपना विरोध जताये । और एसा करने से मना किया । इसकि सूचना पाकर मौके पर गश्ती पुलिस आ पहुंची , पुलिस ने सभी लोगों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया हालांकि इस संबंध में सेल्समैन का कहना है कि यह आरोप गलत एवं बेबुनियाद है यहाँ शराब एम आर पी पर ही बेची जाती है थाना प्रभारी चुन्नू मुर्मू ने इस घटना को लेकर बताया है कि शराब दुकानदार के पक्ष से कल रात एक युवक द्वारा शराब खरीदने आए युवक के साथ झगड़ा किए जाने को लेकर यह सारा मामला है ! हालांकि इस संदर्भ में किसी पक्ष का मेरे पास कोई लिखित शिकायत नहीं दी है ।
Report By Mukesh Chaudhary (Loyabad, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ