BOKARO#लुगु बुरू घांटा बाड़ी का DC - SP ने किया निरीक्षण।

BOKARO#लुगु बुरू घांटा बाड़ी का DC - SP ने किया निरीक्षण।


बोकारो में आगामी 19 नवंबर को एतिहासिक स्थल *लुगु बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़* में होने वाले समारोह की तैयारी व विधि व्यवस्था को लेकर *डीसी  कुलदीप चौधरी, एसपी चदन झा ने ललपनिया स्थित लुगु बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ का अधिकारियों* के साथ निरीक्षण किया। 

टीटीपीएस ललपनिया स्थित *श्यामली गेस्ट हाउस में डीसी – एसपी ने स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों, आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक* की। बैठक में क्रमवार अब तक की गई तैयारी की जानकारी ली और जरूरी दिशा – निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। समिति सदस्यों ने कोविड 19 को देखते हुए पिछले वर्ष की तरह ही आयोजन को सीमित रखने, किसी तरह के भव्य मेले का आयोजन नहीं करने की बात कहीं। कहा कि केवल पूजा अर्चना का कार्यक्रम किया जाएगा। इस बाबत डीसी ने एसडीओ बेरमो – एसडीपीओ बेरमो को जरूरी निर्देश दिया। 

 बैरिकेटिंग/ प्रवेश – निकासी द्वार, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ को  नियंत्रित करने को लेकर जरूरी कदम के संबंध में बताया एवं स्थानीय प्रशासन को सुनिश्चित करने को कहा। कहा कि तैयारी में प्रशासनिक स्तर से कोई चूक नहीं हो, इसका सभी ध्यान रखें। डीसी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले लुगु बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ समारोह में वीआइपी आगमन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए सभी तरह की तैयारी पूर्ण होनी चाहिए। 



Report By Rakesh Kumar Singh (Bokaro, Jharkhand)


By Madhu Sinha


Related Link :-



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ