DHANBAD#बांसजोडा कोलियरी र्वकशॉप में रविवार की रात्रि सीआईएसएफ जवानो की लापरवाही के कारण अपराधियों ने अलवेस्टर तोड़कर लाखों रुपए कीमत की ताँबा पीतल सामग्री चोरी कर ले भागा है !
घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त र्वकशॉप के पिछे से लगभग दो बजे रात्रि अज्ञात अपराधियों ने पेड़ के सहारे वर्कशॉप के छत पर चढ गया जिसके बाद छत के ऊपर का एलवेस्टर को आराम से थोड़ा जिसे काफी आवाज भी हुई परंतु ड्यूटी में तैनात सीआईएसएफ जवानों को इसकी भनक तक नहीं लगी और उक्त अपराधियों ने रस्सी के सहारे वर्कशॉप के गोदाम में घुस गया और वहां से भारी मात्रा में तांबा पीतल के बने हुए ब्रास सेलिंग कॉलर कॉपर वायर सीमेंट प्लास्टीक बोरा में भर कर रस्सी के सहारे बाहर निकाला कर ले भागा है चोरी की घटना हो जाने के बाद भी सीआईएसएफ को इसकी भनक तक नही लगी । जबकि यहां डियूटी पर दो संत्री जवान तैनात थे इसके आलावे वहाँ सीआई एस एफ कैंप है जिसमें हमेशा 25 से 30 जवान मुस्तैद रहते हैं एंव रात्री में पेट्रोलींग पार्टी भ्रमण करते रहती है ।हलांकी घटना के बाद सीआईएसएफ जवानो को जाँच के दौरान जानकारी मिली जिसकी सूचना तुरंत सीआईएसएक इंस्पेक्टर राजीव कुमार तथा लोयाबाद थाना प्रभारी चुनू मूरमूर घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू किये ।
जिसमें घटना स्थल पर अपराधीयों का चप्पल तथा रस्सी पुलीश ने बरामद किया ।जिसके बाद अहले सुबह धनबाद से सीआईएसएफ के खोजी कुत्ता मंगवाया गया और सीआईएसएफ और पुलिश संयुक्त रूप से पाँच न० क्षेत्र के आसपास मोहल्ले में अपराधीयों की दो घंटे तक तलाश किये । परंतु कोई सफलता नही मिल सका और वापस लौट गया । जिसके बाद बाँसजोडा परियोजना पदाधिकारी सहदेव माजी ने लोयाबाद पुलीश को एक लिखित आवेदन देकर चोरी गए सामानों में सेलिंग कलर छः पीस तथा कॉपर वायर 87 केजी जिसकी कुल कीमत ₹61230 की लिखित शिकायत की है ।वहीं इस मामले में थाना प्रभारी चुनू मुर्मू ने कहा कि प्रबंधन के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर अपराधीयों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी !
जबकी सीआईएसएफ इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने कहा कि चोरो ने घटना को अंजाम देने का प्रयास किया है ।उक्त घटना की सारी रीर्पोट वरीय अधिकारीयो को दे दि गई है । डियूटी में तैनात जवनो की लापरवाही के मामले जाँच का विषय है जिस पर वरीय अधिकारी निर्णय लेगें ।
विदित हो कि पिछले माह अपराधीयों ने लोयाबाद पाँच न० टावर घर में दो बार श्रमिको को बंधक बना कर लाखो रूपया का केबूल लूट कर ले गया है । पुलीश उक्त मामले का उद्धभेदन नही कर सकी है और यह घटना घट गयी है । कोलियरी में लगातार हो घटना से तीआईएसएफ तथा पुलिस पर सवाल उठने लगे।
Report By Jitendra Chaudhary (Dhanbad, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ