RAMGARH#पतरातू (रामगढ़) के जय नगर पंचायत भवन के पास ग्रामीणों की समस्या की जानकारी लेने व समस्या के समाधान के लिए रामगढ़ उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का आयोजन किया गया है।
जनता दरबार में पतरातू क्षेत्र से आए ग्रामीण अपने-अपने समस्या को दरबार में लिखित रूप से दिया । इस मौके पर रामगढ़ डीडीसी नागेंद्र सिन्हा ने जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए और उनकी समस्या पर विशेष रूप से ध्यान देने के लिए आश्वासन दिए। जनता दरबार में योजना से संबंधित कई स्टाल भी लगाए गए थे। इससे समस्या के समाधान में आसानी होती है। ये बातें रामगढ़ डीडीसी नागेंद्र कुमार ने कहा। पतरातू प्रखंड आयोजित जनता दरबार के मौके पर डीडीसी नागेंद्र सिन्हा, प्रखंड पदाधिकारी देवदत्त पाठक पतरातू अंचल पदाधिकारी शिव शंकर पांडे तथा प्रखंड स्तर के कई अधिकारी और जिला स्तर के भी कई अधिकारी शामिल हुए ।
डीडीसी के उपस्थिति में ग्रामीणों ने अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं को रखा। इसे डीडीसी ने ध्यान से सुना और समाधान की दिशा में कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। अधिकांश ग्रामीणों ने राशन कार्ड व पेयजल कीसमस्या को रखा। जनता दरबार को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के निर्देशानुसार प्रखंड प्रशासन की कोशिश है कि ग्रामीणों के काम आसान हो
Report By Mahesh Prasad (Ramgarh, Jharkhand)
By Madhu Sinha
Related Link :---
0 टिप्पणियाँ