RANCHI#आज दिनांक 16 11 2028 को रांची नगर निगम के महापौर एवं उपमहापौर समेत विभिन्न वार्ड के वार्ड पार्षदों ने जलकर नियमावली के नियम बोर्ड के निर्णय के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा लागू कराने के विरोध में साथ ही रांची शहर में व्यवस्थित बिना रजिस्ट्रेशन के बैंक्विट हॉल हॉस्टल एवं लॉज को सील करने के निर्णय एवं शहर में रांची नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम के द्वारा की जा रही ज्यादती के विरोध में रांची शहर की जनता की आवाज बनकर जन भावना को देखते हुए आज रांची नगर निगम परिषद के सभी सदस्यों द्वारा रांची नगर निगम परिसर में धरना दिया गया

राज्य सरकार से निम्नलिखित मांग की गई

1-: नई जलकर नीति को तत्काल वापस ले एवं पुरानी जलकर नीति को ध्यान में रखते हुए एक बैठक कर सरल जलकर नीति संसोधित करते हुए लाये।

2-: बैंक्वेट हॉल हॉस्टल एवं लॉज के रजिस्ट्रेशन को सरल करते हुए जिसकी मांग कई वर्षों से राज्य सरकार से की जा रही है उसे लागू किया जाए जिससे कि शहर के बैंक्वेटहॉल, हॉस्टल एवं लॉज का रजिस्ट्रेशन शहरवासी आसानी से करा सके और जब तक सरल नियमवाली नहीं आती है तब तक प्रशासन द्वारा बैंक्वेट हॉल हॉस्टल एवं लॉज का रजिस्ट्रेशन के बिना संचालकों को परेशान करना बंद किया जाए।

3-: जब तक रांची नगर निगम के द्वारा शहर के साफ-सफाई को दुरुस्त ना किया जाए एवं वाहन पार्किंग की व्यवस्था ना हो तब तक शहर में इंफोर्समेंट टीम द्वारा शहर वासियों को परेशान करना बंद करें।

आज के धरने में महापौर श्रीमती आशा लकड़ा एवं उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय तथा वार्ड पार्षद श्री नकुल तिर्की नाजिया असलम, हुस्न आरा,सुजाता कश्यप, प्रीति रंजन, अर्जुन यादव, कुलभूषण डुंगडुंग,जरमिन कुजूर, ओमप्रकाश,नाजिमा रजा, रोशनी खलखो, सुनील यादव, विजयलक्ष्मी सोनी, अर्जुन राम प्रजापति, अरुण झा, अशोक यादव, पुष्पा टोप्पो, विनोद कुमार सिंह, झरी लिंडा, सविता कुजुर, आनंद मूर्ति, दीपक कुमार लोहरा, वेद प्रकाश सिंह, सुचिता रानी राय, उर्मिला यादव, कृष्ण महतो, फिरोज आलम, नसीम गद्दी, कविता सांगा, कुमारी मार्गरेट, पुष्पा तिर्की, सविता लिंडा, निर्मला गाड़ी, आदि विभिन्न वार्ड के माननीय वार्ड पार्षदगण शामिल थे

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ