BOKARO#हंगामा....सहारा इंडिया कार्यालय में।

BOKARO#हंगामा....सहारा इंडिया कार्यालय में।

बोकारो।  सहारा इंडिया के सेक्टर चार स्थित एरिया रीजन कार्यालय में एजेंट और ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया।इस दौरान कार्यालय के एक अधिकारी के साथ धक्का-मुक्की भी की गई एजेंट और ग्राहकों का कहना है कि कार्यालय में बैठे अधिकारी और सीनियर एडवाइजर मिलकर मोटी रकम की निकासी कर रहे हैं। जबकि ग्राहक और छोटे एजेंटों को उनकी स्थिति में छोड़ देने का काम कर रहे हैं।

एजेंट और ग्राहक पैसा नहीं मिलने से काफी तकलीफ में होने की बात कह रहे हैं। एक महिला ने जमा पैसा नहीं मिलने के कारण बेटी का रिश्ता टूटने तक की बात कही है। वहीं एक महिला एजेंट ने कहा है कि पैसे का भुगतान नहीं होने से अब घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। वहीं इस मामले को लेकर जोनल हेड सुंदर कुमार झा ने बताया कि सीनियर एडवाइजर का 40 लाख रुपए की राशि ऊपर से रिलीज की गई है। इसी का विरोध एजेंट और ग्राहक कर रहे हैं। वर्तमान समय में राशि का भुगतान रोक दिया गया है और इसकी जानकारी सीनियर अधिकारियों को दी गई है।

जानकारी के मुताबिक जोन के सीनियर एडवाइजर एस डी दुबे को सहारा कॉरपोरेट ऑफिस से 40 लाख रुपए के भुगतान का निर्देश जारी किया गया था। इसकी जानकारी एजेंट और ग्राहकों को जब मिली तो वे लोग इसका विरोध करते हुए हंगामा करने लगे। एजेंट और ग्राहकों का कहना है कि जब छोटे-छोटे ग्राहक को पैसा नहीं मिल रहा है तो बड़े लोगों को इतनी बड़ी रकम कैसे भुगतान की जा रही है इसको लेकर सभी लोग जोन कार्यालय पहुंचे और हंगामा करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी जोनल हेड ने बताया कि लोगों को पैसे नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है ।लेकिन इतनी बड़ी रकम ऊपर के अधिकारियों के द्वारा रिलीज की गई है इसका विरोध होना स्वाभाविक है।

महिला ग्राहक पिंकी देवी ने बताया कि पिछले कई महीनों से अपनी जमा पूंजी को लेने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रही है। लेकिन पैसा नहीं मिल रहा है। जिस कारण बेटी का रिश्ता भी अब टूटने के कगार पर आ गया है। जब राशि मिलेगी नहीं तो बेटी की शादी कैसे करेंगे। महिला ने बताया कि अगर राशि नहीं मिली तो आत्मदाह तक कर लेंगे।



Report By Rakesh Kr Singh (Bokaro, Jharkhand)


By Madhu Sinha

Related Link :---



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ