RAMGARH#रामगढ़ जिला के भुरकुंडा में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन।
भुरकुंडा (रामगढ़)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रामगढ़ के द्वारा रीवरसाईड स्थित ऑफिसर्स क्लब में आज विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया ।
जिसमें बतौर मुख्य अतिथि निकेश कुमार सिन्हा, (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश) रामगढ़, उपायुक्त माधवी मिश्रा और रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार, अमरेश कुमार (जीएम सीसीएल बरकासयाल प्रक्षेत्र,) एडीजे सैयद सलीम फातमी, एडीजे संजय प्रताप, सीजीएम कुसुम कुमारी, एसीजेएम राजेश कुमार, डालसा रामगढ़ सचिव दिलीप राजेश्वर तिर्की, एसडीजेएम गौतम कुमार, जेएम अनुलिका कुमारी मुख्य रूप से शामिल रहे।
शिविर की शुरुआत राष्ट्रगान गाकर और अतिथियों द्वारा दीप प्रजज्वलित कर किया गया। शिविर में लोगों को कानूनी सेवा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि निकेश कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम और सशक्तिकरण शिविर का उद्देश्य लोगों को कानून और न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी देना है। साथ ही यह सभी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक भी करना है।
जिससे अंतिम व्यक्ति तक को योजनाओं का सही लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की संस्था नालसा के निर्देश पर दो अक्टूबर से 14 नवंबर तक जगह जगह विधिक सेवा शिविर लगाया जा रहा है। पूरे देश में शिविर के माध्यम से लोगों को उनके विधिक अधिकारो की जानकारी दी जा रही है।
डीसी रामगढ़ :
माधवी मिश्रा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार कानूनी जो भी कानूनी सहायता दे रहा है, उसका अधिक से अधिक लोग लाभ उठायें।
सत्र न्यायालय के द्वारा लगनेवाली लोक अदालतों में भाग लेकर कानूनी सहायता ली जा सकती है और किसी प्रकार की सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होने पर भी विधिक सेवा प्राधिकार से मदद ली जा सकती है।
इस अवसर पर दुंदुवा की उज्जवल एक करोड़ का चेक दिया गया :--आजीविका महिला समूह को बेहतर कार्य के लिए एक करोड़ का चेक दिया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 15 लाभुकों को आवास आवंटित किया गया।
वहीं आफिसर्स क्लब के कैंपस में मुंह जुट्ठी और गोदभराई की रस्म भी की गई। इस दौरान जागरूकता को लेकर यहां लगे स्टॉल का आई ने अवलोकन भी किया।
Report By Mahesh Prasad (Ramgarh, Jharkhand)
By Madhu Sinha
Related Link :--
0 टिप्पणियाँ