RANCHI# *किसानों के हत्यारा आशीष मिश्रा को अविलम्ब फांसी दे देना चाहिए : -- मुशताक आलम*


RANCHI# *किसानों के हत्यारा आशीष मिश्रा को अविलम्ब फांसी दे देना चाहिए  : -- मुशताक आलम* 


 केन्द्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के तानाशाही रवैये के कारण हो रहे देश व्यापी  किसान आंदोलन के क्रम में उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में चार किसानों सहित कुल आठ लोगों की निर्मम हत्या एवं देश के अन्नदाताओं  के प्रति केंद्र सरकार के हठधर्मिता के विरोध में एवं सभी मृतक किसानों की आत्मा की शांति के लिए केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार  झारखण्ड मुक्ति मोर्चा राँची जिला समिति द्वारा जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम के नेतृत्व में  आज दिनांक 05 अक्टूबर 2021 को जिला स्कूल  प्रांगण शहीद चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक  कैंडल मार्च निकाला गया।  

                जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम ने कहा कि एक तरफ देश के अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर  पिछले एक साल से अडिग आंदोलन कर रहे हैं। इधर भाजपा के  गुंडों  द्वारा बार - बार  आंदोलन को विफल करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं और इसी क्रम में जब सफल नहीं हो पा रहे हैं तो अपनी गाड़ी  दुर्घटना करवा हत्या करवा रहे हैं।  एसी गंदी राजनीति करने वालों को समाज में रहने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। हम अदालत से मांग करते हैं कि  हत्यारा आशीष मिश्रा  को अविलम्ब फांसी दी जाए और केन्द्रीय सरकार से मांग करते हैं कि हत्यारा के पिता मंत्री श्री अजय मिश्रा को अविलम्ब मंत्री पद एवं  लोक सभा से बर्खास्त किया जाए। 


             कार्यक्रम में  मुख्य रूप से महिला मोर्चा की केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ महुआ, केन्द्रीय सदस्य समनुर मंसुरी, पूर्व केन्द्रीय सदस्य एजाज शाह, रौशन सिंह,  कार्यवाहक जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, जिला उपाध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, धर्मेन्द्र सिंह, निरंजन कालिंदी, संयुक्त सचिव बीरू साहु, आदिल इमाम, सह सचिव जुलफीकार ख़ान, सोनु मुण्डा, नरेश यादव, साजीद कौशर, राजेन्द्र कुमार राय, अल्पसंख्यक मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्री कुदुस अन्सारी, जिलाध्यक्ष आफताब आलम, उपाध्यक्ष श्री परवेज आलम गुड्डू, फरीद खान, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रो चिन्तामनी, डॉ तालकेश्वर महतो, महानगर अध्यक्ष संध्या गुड़िया, डॉ बबलु राम, अरविंद सिंह देवल उर्फ बटर सिंह, मृत्युन्जय सिंह, संजय राय, जनक नायक, रामशरण विश्वकर्मा, रेजाउल्लाह अन्सारी, शमीम अंसारी, सालो देवी, अवधेश यादव, बेलाल अन्सारी, मो असलम, असलम अन्सारी, मुदसर खान, बबलु मिंज, राजा भाय, अजय साहु, नागेश्वर महतो, दिनेश महतो, बिरिश मिंज, मोजाहिद हुसैन, अजित विश्वकर्मा, सुहैल खान, फिरोज खान, महमूद शाह, रीना तिर्की, रूणा शुक्ला, आमिल इमाम बल्लु,  गुलाम रब्बानी,  भुवनेश्वर साहु, जितेन्द्र गुप्ता, अजित नायक, नौशाद आलम, मो दिलावर, मो मझर, तौसिव अहमद, शाहनवाज हुसैन, मो दानिश, चरकू, पप्पु कुमार पासवान, संजय कुमार अग्रवाल, मुन्ना, पप्पु भाय, मो वकिल, शुभम कुमार, लिना वर्मा, कविता कुमारी, नौशाद आलम,  सुनील सिंह, राहुल वर्मा, साहिल यादव, रवि सिंह, सुरज सिंह, विनोद तिर्की, इबादद अन्सारी, राकेश चौवे, राधा हेमरोम, राधा बाउरी, सुरेश महतो, दानियल एक्का, रतन अनमोल सांचा, अखतर मंसुरी, मो सुभान, सबिबुल रहमान, अमन ठाकुर, इन्दु देवी, रियासत हुसैन, इमरान, रजाक अन्सारी, धुचु तिर्की, आदि शामिल थे। 

             

  By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ