गांधीजी 1940 में रामगढ़ अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए 1927 मॉडल के फोर्ड कार पर बैठ कर रांची से रामगढ़ गये थे, वह कार अब भी सुरक्षित है।
आदित्य विक्रम जैसवाल प्रोफेशनल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मेरे दादा जी स्व. राय लक्ष्मी नारायण जायसवाल और उनके पूरे परिवार की सराहना करते हुए कहा गांधीजी की यादों को आज भी संभाल कर रखा गया है।
गांधीजी 1940 में रामगढ़ अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए 1927 मॉडल के फोर्ड कार पर बैठ कर रांची से रामगढ़ गये थे, वह कार अब भी सुरक्षित है। इस परिवार ने गांधीजी के कहने पर ही अंग्रेजी शासन में दिये गये राजा और सर की उपाधि को त्याग दिया था।
प्रोफेशनल्स कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने बताया कि गांधी जी ने 1940 में जिस आवासीय परिसर में देश की आजादी की लड़ाई को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाया करते थे, वह स्थान आज भी बापू कुटीर के रूप में यथावत है। उन्होंने बताया कि 1927 में राय पहले नॉन ब्रिटिश थे, जिन्होंने फोर्ड की यह मॉडल खरीदी थी। यह फोर सीटर इस कन्वर्टिबल कार में चार सिलेंडर इंजन है और यह आज भी आधुनिक कार से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रोफेनेशल कांग्रेस की ओर से किसानों और युवाओं को सशक्त बनाने का लक्ष्यरखा गया है, इसके लिए प्रोफेशनल कांग्रेस की ओर से कृषि सहायता केंद्र भी खोला जाएगा और किसानों तथा युवाओं के पलायन पर अंकुश के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।
Report By Vijay Kumar (Ranchi, Jharkhand)
By Madhu Sinha
Related Link :--

0 टिप्पणियाँ