RANCHI#बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता व पुर्व उप मुख्यमंत्री माननीय तेजस्वी यादव जी का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत!
आज दिनांक 19/9 /2021 को बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री और युवाओं के आईकॉन माननीय श्री तेजस्वी यादव जी का रांची आगमन पर झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल ने जोरदार स्वागत किया! ढोल, नगाड़ा, छऊ नृत्य, संथाली ,मुंडारी नृत्य झारखंडी रीति रिवाज से झारखंड के नेताओं ने श्री तेजस्वी यादव जी का जोरदार स्वागत किया!
स्वागत करने भारत सरकार के पूर्व मंत्री,व राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रभारी श्री जयप्रकाश नारायण यादव प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, प्रधान महासचिव , संजय प्रसाद यादव माननीय मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री सुभाष प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री झारखंड सरकार श्री सुरेश पासवान पुर्व विधायक संजय सिंह यादव पूर्व सांसद घूरन राम पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर , युवा के अध्यक्ष रंजन कुमार यादव, श्यामदास सिंह, प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार,श्रीमती अनीता यादव, स्मिता लकडा,डॉ अरुण कुमार, मदन यादव,महिला के अध्यक्ष पुणेंदू यादव , अल्पसंख्या अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन वारसी,इरफ़ान अंसारी, लक्ष्मण यादव,भूतनाथ यादव, कमलेश यादव हरदेव साहू,अंजल किशोर सिंह,उज्जवल सिंह,फ़िरोज अंसारी,सुनीता चौधरी,बिजय महतो,बिजय यादव,गौरी शंकर यादव,अर्जुन यादव, प्रियंका सिंह,जावेद अहमद,सुरेश राय,पूनम झा,राजकुमार गुप्ता,रमेश पासवान,छात्र अध्यक्ष सी पी सोलंकी,सहित हजारो नेता कार्यकर्ता स्वागत किया!
एयरपोर्ट से हिनू चौक में रुक कर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण किए, वहां राष्ट्रीय जनता दल के हजारों नेताओं कार्यकर्ताओं ने माननीय नेता श्री तेजस्वी यादव जी का स्वागत किया!
यंहा से बिरसा चौक में रुक कर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किये, इसके बाद झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में कार्यालय के बाहर नेताओं कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करने कुछ देर रुके यंहा भी राजद नेताओं कार्यकर्ता ने स्वागत किया!
जगह जगह पर नेताओं कार्यकर्ताओं ,महिलाओं युवाओं ,एवं छात्रो ने उनका जोरदार स्वागत किया!
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ