DHANBAD#पत्रकार के उपर किये गए हमलावारो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्रकारो ने निकाला प्रतिकार रैली
कलम के सिपाहियो की सुरक्षा सरकार सुनिशचित करे :कोयलांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष मुख्तार अहमद
हमलावारो की गिरफतारी नही हुई तो होगा चरणबद्ध आन्दोलन झरिया प्रेस क्लब अध्यक्ष:बंटी सिंह
सीएम अबिलम्ब पत्रकार सुरक्षा कानुन लगु करे: कतरास प्रेस क्लब अध्यक्ष इन्द्रजीत पासवान
पत्रकार कलम के सिपाही होते हैं, वे आन्दोलन करने के लिए नही है।कोयलांचल पत्रकार संघ लोयाबाद प्रभारी:राजेश चौधरी
लोयाबाद: पत्रकार सुरक्षा कानुन प्रदेश मे लागु किया जाऐ। पत्रकारो की सुरक्षा सुनिशचित हो।पत्रकारो पर दर्ज झुठे मामले को वापस लिया जाये, तथा पत्रकार हमला कांड की अबिलम्ब उजागर करने की मांग को लेकर गुरूवार को दोपहर पत्रकारो ने प्रतिकार रैली निकाला। रैली कोयलाचंल पत्रकार संघ प्रेस क्लब झरिया के नेतृत्व मे शालिमार (जोरापोखर ) से निकाला गया था। जिसमे सैकड़ो पत्रकार शामिल थे। शालिमार से निकाली गयी प्रतिकार रैली झरिया सहित अन्य इलाको का भ्रमण करते हुऐ चिलड्रेन पार्क पहुँची।जहाँ राष्ट्रपिता महत्मा गॉधी के प्रतिमा पर माल्यअर्पण कर रैली समाप्त हुआ। मौके पर कोयलाचंल पत्रकार संघ के अध्यक्ष मुख्तार अहमद,तथा झरिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष बंटी सिंह, कतरास प्रेस क्लब के अध्यक्ष इन्द्रजीत पासवान ,कोयलांचल पत्रकार संघ लोयाबाद प्रभारी:राजेश चौधरी,ने संयुक्त रूप से कहा कि झारखंड प्रदेश मे पत्रकारो के ऊपर उत्पीडन की घटना मे लगातार इजाफा हो रहा है। इसलिए हेमन्त सोरेन की सरकार अबिल्मब प्रदेश मे पत्रकार सुरक्षा कानुन को लागु करे। कहा कि बिहार ऑबजर्बर के संम्पादक गणेश मिश्रा दुर्घटना घटना का अभी तक पुलिस उदभेदन करने मे बिफल है।जिसे अबिल्मब पुलिस उदभेदन कर साजिशकर्ता को बेनकाब करे। नही तो पत्रकार समाज आन्दोलन करने पर बिवश होगा।कहा कि पत्रकारो कलम के सिपाही होते है।वे आन्दोलन करने के लिए नही बने है।मगर जब पत्रकारो के मान सम्मान को ठेस लगता है तो उन्हे आन्दोलन करने पर बिवश होना पडता है। प्रतिकार रैली मे अजय साव,विश्वजीत चटर्जी,जितेंद्र पासवान,कृष्णा चौरसिया,उमेश चौधरी,अवतार सिंह, सतीश सिन्हा,विकाश कुमार, सुभाष यादव, राजा पासवान, मुकेश चौधरी,जितेंद्र चौधरी,अशोक कुमार,आदि सैकड़ो पत्रकार शामिल थे।
Report By Mukesh Chaudhary (Loyabad, Jharkhand)
By Madhu Sinha
Related Link :--

0 टिप्पणियाँ