ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर कांग्रेस भवन, रांची में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
रांची, 16 सितंबर 2021ः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य व भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री ऑस्कर फर्नांडिस 13 सितंबर को मैंगलोर के निजी अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन पर आज कांग्रेस भवन, रांची में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष, विधायक बन्धु तिर्की, शाहजादा अनवर सहित प्रमुख कंाग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने ऑस्कर फर्नांडिस को याद करते हुए कहा कि राजनैतिक रिश्ते के साथ-साथ मेरे व्यक्तिगत रिश्ते थे। एनएसयूआई के समय से उनसे मार्गदर्शन मिलता रहा है। ऑस्कर फर्नांडिस के अचानक चले जाने से मेरा व्यक्तिगत क्षति के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं भारतीय राजनीति में अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। ऑस्कर फर्नांडीस बहुत ही विनम्र एवं सहज इंसान थे, वह किसी से भी बड़े विनम्रता के साथ मिलते थे। भारत के किसी भी कोने से कोई भी कार्यकर्ता उनसे बहुत ही आसानी से मिल लेते थे। ऑस्कर फर्नाडिस अपने मंत्रीमंडल के कार्यकाल में कई उल्लेखनीय कार्य किया है, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऑस्कर फर्नांडिस कांग्रेस के हजारों नेता एवं कार्यकर्ता के वह अभिभावक थे। उनके जाने से कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मर्माहत है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें।
कांग्रेस विधायक दल के नेता जनाब आलम साहब ने कहा कि ऑस्कर फर्नांडिस बहुत बड़े नेता थे। संगठन को मजबूत करने के लिए अपने राजनैतिक जीवन का अधिक से अधिक समय दिया करते थे। कांग्रेस पार्टी के हर छोटे-बड़े नेताओं को वह पहचानते थे, यही वजह है कि सभी व्यक्ति से बड़े खुल कर उसके साथ मिला करते थे और उनके इस व्यवहार से अधिक से अधिक लोग संगठन में जुड़ना चाहते थे। एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के नेताओं को अधिक से अधिक प्रमोट करते थे। उनके निधन के बाद हम सब मर्माहत हैं। हम लोगों के बीच से एक ऐसा व्यक्ति चला गया, जिसको हर नेता अपना मानता था और वह भी हर किसी को अपना मानते थे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शमशेर आलम, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ एम तौसीफ, कुमार राजा, डॉ0 राकेश किरण महतो, रविन्द्र सिंह, अमुल्य नीरज खलखो, ज्योति सिंह मथारू, ईश्वर आनंद, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, संजय पांडेय, सुरेश कुमार बैठा, सतीश पॉल मुंजनी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव, रिंकू तिवारी, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, सलीम खान, दिनेश लाल सिन्हा, बिनोद सिंह, पप्पू अजहर, प्रेम कुमार, नेली नाथन, बबलु शुक्ला, जगरनाथ साहु, राजन वर्मा, गुलाम जावेद, शंकर साहु, छोटू सिंह, राजीव प्रकाश चौधरी, सोनल शांति, राजेश चन्द्र राजू, फिरोज रिज्वी, बुद्धिसागर तिर्की, सुरेन राम, दीपक ओझा, अजय सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, मदन कुमार महतो, शंकर कुमार साहू, अजय कुमार सिन्हा, अजय चौधरी, रामानंद केशरी आदि ने शामिल थे।
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ