RANCHI : पोल से बांधकर कुत्ते को पीट - पीटकर मार डाला, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार...!!
रांची, झारखंड।झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में एक कुत्ते को बिजली के पोल में बांधकर पीट-पीटकर मार डाला गया। यह घटना शालीमार बाजार के पास की है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद धुर्वा पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मौसीबाड़ी के दीपू सिंह के अलावा दो नाबालिग शामिल हैं। वहीं, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस की टीम संबंधित आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है। बताया जा रहा है कि धुर्वा थाना क्षेत्र में एक कुत्ते को पीट-पीटकर मारने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। मामले में सलोनी श्रीवास्तव ने धुर्वा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की।
Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ