भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के बयानों पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने किया पलटवार।
राकेश सिन्हा (प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस झारखंड)
रांची, 20 अगस्त 2021ः प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश के बयानों पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश कुमार ने कहा कि जिस 19 माह का जिक्र श्री दीपक प्रकाश कर रहे हैं, वह माह में झारखंड सरकार के द्वारा किए गए जनता के बीच कामों के बदौलत पूरे देश में झारखंड तीसरा स्थान प्राप्त किया। कोरोना काल में एक भी भूख से मौत नहीं होना, सरकार की नियत और सरकार की नीति साफ दर्शाता है कि सरकार जनमानस के लिए कितनी संवेदनशील है, जबकि भाजपा के शासनकाल में कई लोग भूख से मौत के आगोश में समा गए।
श्री सिन्हा ने कहा कि भाजपा शासनकाल में झारखंड जंगलराज बन चुका था। मॉब लिंचिंग की शुरुआत इनके शासन काल में हुई। यह राज्य मॉब लिंचिंग का जनक के रूप में पूरे विश्व में स्थान प्राप्त किया। भाजपा शासनकाल में दलितों को पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया गया। यह इनके जंगलराज का दूसरा प्रमाण था। इनके शासनकाल में इस राज्य में जो भी दुष्कर्म की घटनाएं घटी, उसका उद्भेदन रघुवर सरकार नहीं करा पाई। भाजपा के शासनकाल में सरकारी संरक्षण में अपराध और अपराधी इस राज्य में आगे बढ़े लेकिन जब महागठबंधन की सरकार बनी तो कई दुर्दांत अपराधी समर्पण किया और कई प्रशासन के गोली के शिकार हुए। महागठबंधन सरकार में अगर अपराध हुए तो हमारी प्रशासन उस अपराध का उद्भेदन 24 घंटे के अंदर करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया।
श्री सिन्हा ने कहा कि जो भाजपा अपने शासनकाल में इस राज्य को अराजकता की ओर ले करके गया आज उनको सरकार की सजगता अराजकता लगती है। इससे हास्यास्पद विषय कुछ नहीं हो सकता। दीपक प्रकाश जी कैसे भूल गए इनके शासनकाल में तो यहां करोड़ों रुपए का पुल चूहा कुतर दिया करता था और राज्य की जनता की गाढ़ी कमाई इनके मंत्रियों की तिजोरी में पहुंच जाया करती थी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा की सरकार ने जो अराजक स्थिति पैदा की लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर दिया तो हमें लगता है कि दीपक प्रकाश जी इसके विषय में भी मानव श्रृंखला बना ले तो अच्छी बात है।
श्री सिन्हा ने कहा कि जब कोरोनाकाल में राज्य की जनता को अपने जीवन और जीविका की चिंता सता रही थी तो भाजपा के लोग रोज पत्र लिख करके अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन किया करते थे और आज रोज संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना चाहते हैं और अपनी सरकार की नाकामियों का ठीकरा महागठबंधन सरकार पर फोडकर अपनी जिम्मेवारी समझते हैं। इस राज्य की जनता भाजपा को भलीभांति समझ चुकी है अब इनके किसी भी झांसे में इस राज की जनता नहीं आएगी।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ