राजीव गांधी जयंती के अवसर पर राजीव गाँधी के जीवन वृत पर आधारित 'राजीव गाँधी- एक विलक्षण एवं सत्यवादी' व्यक्तित्व नामक पत्रिका का लोकार्पण किया गया।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी शिक्षा विभाग के सौजन्य से राजीव गाँधी जयंती समारोह का आयोजन स्थानीय प्रेस क्लब के सभागार में संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर राजीव गाँधी के जीवन वृत पर आधारित 'राजीव गाँधी- एक विलक्षण एवं सत्यवादी' व्यक्तित्व नामक पत्रिका का लोकार्पण किया गया।
समारोह का उद्घाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, इंटक के राष्ट्रीय नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे, मांडर विधायक बंधु तिर्की, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, मंच मोर्चा प्रभारी रविंद्र सिंह, पूर्व महासचिव डॉ अजय शाहदेव, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, सोमेश्वर प्रसाद, के डी सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा एवं संजय लाल पासवान इत्यादि ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में बोलते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने कहा कि राज्य में शिक्षा को सुव्यवस्थित करने की जरूरत है,जो राजीव गाँधी जयंती के अवसर पर उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राजीव गाँधी ने शिक्षा को ऊपर उठाने के लिए जो प्रयत्न किया वो अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि हमें राजीव गाँधी के सपनों का भारत बनाने के लिए कृत संकल्पित होकर काम करना होगा। मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि राजीव गाँधी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देना है। हम उनके बताए रास्ते पर चलकर भारत का नवनिर्माण कर सकते है। इंटक के राष्ट्रीय नेता चन्द्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे ने कहा कि राजीव गाँधी ने तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था को भारत में लागू कर करोड़ों नौजवानों के लिए रोजगार का अवसर खोला। मंच मोर्चा प्रभारी रविन्द्र सिंह ने कहा कि एक नूतन भारत बनाने का जो सपना राजीव गाँधी ने देखा था, उसे हम सबों को मिलकर साकार करने की जरूरत है। कार्यक्रम में मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान एवं पूर्व महासचिव अजय शाहदेव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा विभाग के चेयरमैन श्याम नारायण सिंह ने की और उन्होंने पत्रिका प्रकाशन एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका निभाने के लिए सभी लोगों को धन्यवाद और साधुवाद दिया। इस अवसर पर निरंजन पासवान, सुनील सिंह, कौशल किशोर, टुन्नू जी, चन्द्रशेखर शुक्ला, जितेंद्र त्रिवेदी, रोशन टेटे, चंद्रशेखर भगत, महेश कुजूर, सुरेन राम आदि कार्यक्रम में शामिल थे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ