सुश्री श्रेयसी सिंह ने भारत के स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर नई दिल्ली स्थित करनी सिंह शूटिंग रेंज में ध्वजारोहण कर सलामी दी।
जमुई विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह ने मां भारती के वीर सपूतों को याद करते हुए भारत के स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर नई दिल्ली स्थित करनी सिंह शूटिंग रेंज में ध्वजारोहण कर सलामी दी।
उन्होंने कहा कि तिरंगे की शान में ना जाने कितने वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी तब जाकर हमें यह आजादी प्राप्त हुई।
आजादी के कई प्रकार के हैं। आज जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण मनुष्य की आजादी के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुके हैं। इस समस्या का एकमात्र उपाय यही है की हम प्राकृतिक संसाधनों का समझदारी से इस्तेमाल करें और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्र के सबसे बड़े पर्व के मौके पर वृक्षारोपण किया।
इस शुभावसर पर वह आजादी के सभी नायकों को दिल से सलाम की।
By Madhu Sinha





0 टिप्पणियाँ