जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की कार्यकर्ताओं ने रांची जिला के उपायुक्त और एसडीओ को ज्ञापन सौंपा और वृक्षारोपण भी किया।
'जनसंख्या समाधान फाउंडेशन'द्वारा 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 'जनसंख्या समाधान फाउंडेशन'की मांग को लेकर देशभर के 300 से अधिक जिला मुख्यालयों पर प्रधानमंत्री भारत सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया! कार्यकर्ताओं ने रांची जिला के उपायुक्त तथा एसडीओ को मुख्यालय पर भी ज्ञापन दिया गया!
शुक्रवार 9 जुलाई 2021 को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने जहां एक और देश के 300 से अधिक जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन दिया वहीं जिला मुख्यालय रांची पर कोरोना महामारी के कारण सरकार द्वारा निर्दिष्ट नियमों को पालन करते हुए जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के नाम जनसंख्या समाधान विषयक ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय ,वंदे मातरम के नारे लगाते हुए जनसंख्या नियंत्रण विषयक नारे भी लगाए जैसे -बढ़ती जो आबादी है, देश की बर्बादी है ,दो बच्चों का कानून -लागू करो -लागू करो ,जन -जन की यही पुकार -दो बच्चे पूरा परिवार ,समाधान का एक जुनून ,दो बच्चों को हो कानून।
ज्ञापन देने आए कार्यकर्ताओं ने बताया की जनसंख्या विस्फोट की समस्या के समाधान के लिए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पिछले लगभग 8 वर्षों से शांतिपूर्ण तरीके से कई राज्यों तथा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मैं लगातार धरने, प्रदर्शन, पदयात्रा, जागरूकता रैली, जिलाधिकारियों के माध्यम से सरकार के समझ देश में "सभी नागरिकों के लिए अधिकतम दो बच्चों का कानून" बनाकर लागू करने की मांग उठा रहा है। इस विषय में 9 अगस्त 2018 को भारत के राष्ट्रपति जी से संस्था एवं सांसदों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने भेंट करके उन्हें कानून की मांग के समर्थन मैं 125 सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित संस्था का मांग पत्र देकर सरकार द्वारा कानून बनाने की प्रक्रिया आरंभ करने का अनुरोध किया!
कार्यकर्ताओं ने बताया की देश के कोरोना संकट उबरने के पश्चात देशभर में जनसंख्या समाधान यात्रा आरंभ होगी तथा देशभर के सभी राज्यों के लोगों को जनसंख्या विस्फोट के प्रति जागरूक करके आंदोलन से जोड़ा जाएगा।
इस मौके पर सुचिता सिंह (प्रदेश संयोजक), नीतू सिंह प्रदेश संयोजक (महिला विंग), जिला अध्यक्ष पूनम सिंह प्रदेश पदाधिकारी (महिला विंग), प्रदीप माहली प्रदेश पदाधिकारी, कमला देवी महानगर पदाधिकारी, अंजली गुप्ता महानगर पदाधिकारी, आशुतोष कुमार, आशुतोष सिन्हा, पीयूष कुमार, कमल कांत दुबे, प्रेम कुमार, राहुल कुमार, निशांत कुमार, बसंत कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
By Devanand Sinha





0 टिप्पणियाँ