धनबाद-गोमो रेलखंड पर मिला, अज्ञात व्यक्ति का शव।


धनबाद-गोमो रेलखंड पर मिला, अज्ञात व्यक्ति का शव।


धनबाद शहर के बैंक मोड़  थाना क्षेत्र से होकर गुजरनेवाली धनबाद-गोमो-दिल्ली रेल खंड पर शुक्रवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई ।


जो लोग वहां मौजूद थे, उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पांडर पाला क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रेक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। अहले सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़े शव को लोगों ने देखा। शव दो टुकड़ों में बंटा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव की पहचान अभी तक नही हो पाई है।


By Madhu Sinha


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ