महिला क्राइम मामले में अब पुलिस देगी पीड़िता को कानूनी सुझाव, कोडरमा थाना में महिला हेल्प डेस्क का एसपी ने किया उद्धघाटन।

 महिला क्राइम मामले में अब पुलिस देगी पीड़िता को कानूनी सुझाव, कोडरमा थाना में महिला हेल्प डेस्क का एसपी ने किया उद्धघाटन।


महिला क्राइम मामले में कोडरमा पुलिस अब पीड़िता को हर संभव मदद करेगी,साथ ही कानूनी सुझाव भी देगी। इसके लिए महिला हेल्प डेस्क का हर थाने में गठन किया जा रहा है। कोडरमा थाना से हेल्प डेस्क सेवा की शुरुआत की गयी है। 


एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने फीता काटकर कोडरमा थाना में महिला हेल्प डेस्क का उदघाटन किया। महिला हेल्प डेस्क 24 घंटे सेवा देगी और इसके संचालन के लिए नोडल ऑफिसर भी नियुक्ति की गई है। 


एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने बताया कि महिला क्राइम को लेकर पुलिस जागरूकता अभियान भी चला रही है, साथ ही अब महिला क्राइम के पीड़िता को कानूनी सलाह का प्रावधान और सुझाव हेल्प डेस्क के जरिये देगी। जिससे महिलाओं को अपना निर्णय लेने में दिक्कत नहीं होगी।वह कभी भी महिला हेल्प डेस्क से मदद ले सकती है।




By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ