झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश राजद की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।

 झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश  राजद की  आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।


बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में बिहार सरकार के  पुर्व मंत्री व राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक  ने कहा कि झारखंड में  संगठन को सभी प्रखंड और पंचायत स्तर पर मजबूत करना है !झारखंड के एक एक  कार्यकर्ता और नेता आदरणीय लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव है !और उन लोगों को जिस भारतीय जनता पार्टी देश और संस्कृति के लिए दुश्मन है! झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल पूरे तन मन धन से यूपीए गठबंधन  कैसे बढ़े,कैसे मजबूत हो इस पर हम सभी को काम करना है! राष्ट्रीय जनता दल का सीट कैसे बढ़े इस पर मंथन करने को कहा और उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में  मिशन 30 पर राजद  कार्य करेगा!  जनता की जो समस्या है उसे लेकर के काम करना है और जनता के साथ रहना है !देश संकट के दौर से गुजर रहा है महंगाई के कारण मौत के कगार पर खड़े हैं लोग !  कुछ कॉरपोरेटर्स को लाभ पहुंचाने का काम कर रही  है भाजपा, राज्य को कमजोर करने का काम किया जा रहा है झारखण्ड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है भाजपा की केन्द्र सरकार! जो और लाभ राज्य को बनता है वह भी  नहीं मिल रहा है, फिरंगी नीति लागू कर रहा है  जाति पर आधारित जनगणना होना चाहिए जिस पर आधारित लाभ राज्य को मिलना चाहिए!   सबसे बड़ा संकट जो कि भाजपा और आर एस एस है उसके खिलाफ मोर्चा खोली जाएगी भविष्य में राजद किंग या फिर किंग मेकर की भूमिका में रहेगा !फोन टैपिंग पर भी उन्होंने  कहा कि जनरलिज्म व जुडिशरी जैसे सम्मानित लोगों के ऊपर भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा चेक किया जा रहा है जो लोकतंत्र के लिए खतरा है भारतीय जनता पार्टी अवैध रूप से छापामारी भी करवा रही है जो उचित नहीं है!  भाजपा के कार्यकाल में सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ जुल्म एवं अत्याचार हो रहा है भारतीय जनता पार्टी मुख दर्शक के रूप में खड़ी है और लोगों को भड़काने का काम कर रही है चाहे वह मूल्य वृद्धि हो फिटवेल में मूल्य वृद्धि हो डीजल मूल्य वृद्धि हो लोग त्रस्त हैं महंगाई से लोग परेशान हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी को यह सब दिखाई नहीं दे रही है और मुद्दा से भटक करके जनता को बरगलाने का काम कर रही है! इसको कभी धर्म के नाम पर कभी जात के नाम पर तोड़ने का काम किया जा रहा है जो अंग्रेजों के मुखबिरी करते थे वही आज वीर सावरकर के बात करते है,  आर एस एस के लोग भगवा झंडा फहराने पर विश्वास करते थे, और आशीर्वाद ऐसे लोग कहते थे कि हमारा भगवा झंडा ही है देश की संस्कृति को भी भाजपा से खतरा है इसे बचाना है भाजपा देश के लिए सबसे बड़ा दुश्मन है संस्कृति के दुश्मन है इसलिए भाजपा को भारतीय जनता पार्टी की सरकार में 160  करोड रुपए प्रतिमाह विज्ञापन पर खर्च होता है यह किसका पैसा है, भारतीय जनता पार्टी को बताना चाहिए 7000 करोड़ से अधिक विज्ञापन पर खर्च केंद्र सरकार द्वारा किया जा चुका है यह भी बताना चाहिए कि किस का पैसा विज्ञापन पर भाजपा खर्च कर रही है!

मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि एक एक कार्यकर्ता को  इकट्ठा करता अनुशासन में रहकर पार्टी का काम करना है पार्टी को मजबूत करना है और आने वाले समय में 11 प्रखंड में 11 पंचायत में राष्ट्रीय जनता दल को मजबूत की स्थिति में लाना है और जनता के हर सवाल के मामले में जनता के साथ रहना है और राष्ट्रीय जनता दल को हर स्तर पर मजबूत करना है! बैठक में पुर्व मंत्री सुरेश पासवान,राधाकृष्ण किशोर, युवा अध्यक्ष रंजन कुमार,राजेश यादव,श्यामदास सिंह प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ,स्मिता  लकडा , शैलेंद्र शर्मा,पुणेंदू यादव,हरदेव साहू,सुनीता चौधरी,बिजय महतो,शिवनाथ यादव,सुरेन्द्र प्रसाद,अनिल सिंह अजाद, अंजल किशोर ,धर्मेंद्र महतो,अजीत केशरी,राजेश रौशन,पिंकी यादव,घुरा राम, आसुतोश यादव,विक्रम यादव,सौकत अंसारी, फ़िरोज अंसारी,रामनाथ चन्द्रवंशी,संजय कुमार,प्रमोद यादव,प्रियंका सिंह,मनोज अग्रवाल,बदरि विश्कर्मा, गफार अंसारी,सहित सैकड़ो नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे! 

                   


By Madhu Sinha

                 

                     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ