हेमंत सरकार सबसे निरंकुश सरकार: -- दीपक प्रकाश।
राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बिरसा चौक पर युवा मोर्चा द्वारा आयोजित पाप का घड़ा फोड़ कार्यक्रम की शुरुवात की।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने बिरसा चौक पर हेमन्त सरकार के पाप का घड़ा फोड़ कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए कहा कि हेमन्त सरकार ने युवाओं को सर्वाधिक ठगने का कार्य किया है। .
कहा कि 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा,नियुक्ति वर्ष की घोषणा, नियोजन नीति बनाने का वादा, ग्रेजुएट को 5000 और पोस्ट ग्रेजुएट को 7000 बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया। लेकिन आज तक एक भी बेरोजगारी भत्ता प्राप्त नहीं हुआ है। सब वादे हवा हवाई निकले। जनता के सामने सरकार की पोल पट्टी खुल चुकी है। इनके झूठे वायदों के पाप का घड़ा भर चुका है।
उन्होंने कहा राज्य की युवा शक्ति अब जाग चुकी है। यह शक्ति अब राज्य सरकार को चैन से सोने नही देगी।
कहा कि भाजपा युवाओं के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती रहेगी।
कांग्रेस झामुमों की सरकार ने न केवल युवाओं को बल्कि किसानों, महिलाओं समेत राज्य के विकास से संबंधित हर मुद्दे पर विफल साबित हुई है।
हेमन्त सरकार से राज्य की जनता त्रस्त है। पाप की हांडी भर चुका है। जिसे भारतीय जनता पार्टी ने फोड़ने का कार्य किया है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जोश के साथ राज्य की जनता से रूबरू करवा रहे हैं।
इससे पूर्व बिरसा चौक पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमन्त सरकार के पाप का घड़ा फोड़ कार्यक्रम की शुरुवात बिरसा चौक पर हांडी फोड़ कर किया।
प्रदेश भर में 100 से अधिक स्थानो में यह कार्यकम किया गया।
लातेहार के मनिका में शामिल भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने लातेहार में शामिल कार्यक्रम में कहा कि राज्य का युवा अब मुख्यमंत्री जी के किसी भी आश्वासन का इंतज़ार नही करेगा।मोर्चा के कार्यकर्ता युवाओं के हक के लिए प्रतिकार करेगा।
धुर्वा में सांसद संजय सेठ शामिल हुए।कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,जिला अध्यक्ष केके गुप्ता,उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय,सूर्य प्रभात,रोमित नारायण सिंह,वरुण साहू,आजाद शत्रु,पूजा सिंह,रंजित नाथ शाहदेव, सचिन पीयूष, राहुल सिन्हा चंकी,ऋषभ ग़खड़, अभिषेक चौधरी,मीडिया प्रभारी अक्षय पल्लव,आशीष अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी सनोज सिंह,धर्मेंद्र शुक्ला,पीयूष विजयवर्गीय,सुमन बाखला,तुषार आरव,निर्भय सिंह,तरुण दास सहित कई उपस्थित थे।
By Madhu Sinha
Related Link : --



0 टिप्पणियाँ