कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सलमान खुर्शीद के रांची आगमन पर झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुश्री गुंजन सिंह ने स्वागत किया।
रांची। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सलमान खुर्शीद के रांची आगमन पर झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुश्री गुंजन सिंह ने अपने महिला प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की तथा बुके देकर स्वागत एवं अभिनंदन की। मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी मौजूद थे।
झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुश्री गुंजन सिंह ने मुलाकात के दौरान श्री सलमान खुर्शीद साहब से संगठन एवं झारखंड की राजनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि झारखंड में महिला कांग्रेस पूरी सक्रिया के साथ संगठन चला रही है तथा लगातार केन्द्र के भाजपा सरकार के गलत नीतियों को आंदोलनात्मक कार्यक्रम के माध्यम से विरोध करती आ रही है।
स्वागत करने वालों में संगीता टोप्पो, पार्वती सिंह, सीमा साहु, कंचन कुमारी, कंचन चौधरी, अंकिता वर्मा शामिल थी।
By Madhu Sinha
Related Link : --

0 टिप्पणियाँ