रांची --जनसंख्या के असंतुलन को रोकने हेतु शीघ्र सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून ना बना तो देश में होंगे गृहयुद्ध के हालात --अनिल चौधरी।

 जनसंख्या के असंतुलन को रोकने हेतु शीघ्र सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून ना बना तो देश में होंगे गृहयुद्ध के हालात --अनिल चौधरी।



आज 3 जुलाई को रांची के आरोग्य भवन (बरियातू) में प्रेस संयोजक श्रीमती  सुचिता सिंह द्वारा आयोजित सभा में जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल चौधरी ने कहा कि बेतहाशा बढती जनसंख्या और उसमें असंतुलन को रोकने हेतु अविलंब जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो भारत में गृहयुद्ध हो सकता है।



 इसी मांग को लेकर वह  इसके लिए वह और उनकी टीम संसद के दौनों सदनों के अधिकांश सांसदों, सैकडों विधायकों सहित भारत के राष्ट्रपति जी से भी मिल चुकी हैं। 



श्री चौधरी ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट के कारण गरीबी, अशिक्षा  भुखमरी, बेरोजगारी, प्रदूषण, अपराध, जल संकट आदि समस्याएं बढ़ने के कारण देश में विकट हालात पैदा हो रहे हैं। देश के सारे विकास को जनसंख्या रूपी दानव निगल रहा है।



उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रहित में प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर देशभर की आम जनता में एक अंडर करंट चल रहा है और जो भी राजनीतिक दल इस कानून का भ्रम फैलाने के उद्देश्य से अंध विरोध को हवा दे रहे हैं, देश की जनता आने वाले समय में उनका राजनीतिक सफाया कर देगी। 



जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड राज्य के संयोजक श्री कृष्ण मुरारी जी ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर पिछले 8 वर्ष से देशभर में काम कर रहा जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन देशभर में 2 वर्ष का अखिल भारतीय प्रवास कर रहा है जिसमे देशभर के लगभग 200 शहरों में बड़ी सभाएं प्रस्तावित हैं। 



राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल ने आगे बताया कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और राष्ट्र स्वंयसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री इन्द्रेश कुमार जी अगले कुछ महीनों में कई राज्यों की राजधानियों एवं देशभर के अनेक शहरों में जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन द्वारा आयोजित जनसंख्या आंदोलन को गति दे रहे हैं और आगे भी अनेक कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।



कार्यक्रम संयोजक (महिला) नीतू सिंह, प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग)अर्चना सिंह, स्वामी दित्यानंद (संत सुरक्षा) और जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के प्रदेश संयोजक श्रीमती सुचिता सिंह ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून के अभियान को सिर्फ रांची में ही नहीं, पूरे एन प्रदेश में फैलाया जाएगा। 



सभा में ......

के अलावा सैकडों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




By Madhu Sinha




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ