आज झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में तीरंदाजी विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता कोमोलिका बारी, अंकिता भगत और वर्तमान में विश्व का नंबर वन तीरंदाज दीपिका कुमारी के साथ वार्तालाप की तथा साथ में इंडियन वूमेन और टोक्यो ओलंपिक 2021 हॉकी टीम के सदस्य निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता पूर्णिमा महतो से भी बात की।
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने हमारे चैंपियंस के लिए नगद पुरस्कार की भी घोषणा की।
जिसमें तीरंदाज दीपिका कुमारी - 50 लाख, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी को 20 - 20 लाख, सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को 5 - 5 लाख, तथा कोच पूर्णिमा महतो को 12 लाख देने की घोषणा की।
साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भावी ओलंपिक पदक जीतने पर भी नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। जिसमें गोल्ड जीतने वाले को 2 करोड़, रजत जीतने वाले को एक करोड़ तथा कांस्य पदक जीतने वाले को 75 लाख नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।
By Madhu Sinha





0 टिप्पणियाँ