8 वर्ष तक लिव-इन मे रहने के बाद महिला को पुरुष ने जहर खिलाया ।
झारखण्ड के धनबाद में पति ने विवाहिता को जब घर से बेघर कर दिया तो दोस्त बनकर पहुंचे युवक ने महिला को सहारा दिया। परंतु महिला को क्या पता था कि सहारा देने वाला युवक भी शोषण कर उसे बेसहारा बना देगा। ऐसा ही एक मामला धनबाद के महिला थाना में दर्ज हुआ।
धनबाद शहर के धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि लगातार 8 वर्षों तक लिव-इन रिलेशन में रहने के बाद अब उसका पुरुष दोस्त उसे पहचानने से भी इंकार कर रहा है । महिला ने थाना में शिकायत दर्ज करा कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
शनिवार को महिला थाना पहुंची विवाहिता ने बताया कि लगातार 8 वर्षों तक जबरन दबाव बनाकर आरोपी युवक राहुल कुमार ने उसके साथ यौन संबंध बनाया। शादी की बात करने पर आरोपी युवक राहुल कुमार ने उसे जबरन जहर खिलाकर जान मारने का प्रयास किया तथा वही उसे घर से धक्के मार कर निकाल दिया।
इस मामले में पीड़ित महिला का कहना है कि धनबाद पॉलिटेक्निक में कुछ वर्षों पहले पढ़ाई करने आए राहुल कुमार से उसकी जान पहचान हुई थी। जो वर्तमान में बिहार के सासाराम में गोपाल नारायण यूनिवर्सिटी में परीक्षा विभाग में काम कर रहा हैं।
युवती को उसके पहले पति द्वारा घर से निकाल देने के बाद आरोपी राहुल कुमार उसे अपने साथ रखने लगा। जब महिला विरोध करती तो वह उसके बच्चे को जान मारने की धमकी भी देता था।
जिसके बाद आरोपी युवक राहुल कुमार के साथ वह वर्ष 2013 से लिव-इन में रहने लगी। वर्ष 2021 में शादी की बात कहने पर आरोपी ने जबरदस्ती उसे जहर खिला दिया।
जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में सासाराम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से स्वस्थ होकर लौटने के बाद वह महिला थाना में शिकायत दर्ज करा दी तथा न्याय की गुहार लगाई है।
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ