झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन के रूप में श्री केदार पासवान का मनोनयन किया गया है। इस आशय का प्रेस विज्ञप्ति
राॅंची, 25 जून: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन के रूप में श्री केदार पासवान का मनोनयन किया गया है। इस आशय का प्रेस विज्ञप्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव श्री के0 सी0 वेणुगोपाल ने जारी किया है।
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ0 रामेश्वर उराॅंव एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री आलमगीर आलम ने श्री केदार पासवान को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का चेयरमेन बनाये जाने पर बधाई प्रेषित किया है तथा कहा कि इनके मनोनयन से अनुसूचित जाति विभाग को और अधिक गति मिलेगी और राज्य के अनुसूचित जाति के लोगों को संगठन की मुख्य धारा में लाने में श्री पासवान अहम् भूमिका का निर्वहन करेंगे।
बधाई देने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष सर्वश्री केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, जोनल कोआर्डिनेटर रमा खलखो, अशोक चैधरी, भीम कुमार, सुल्तान अहमद, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, आभा सिन्हा, मो. तौसीफ, कुमार राजा, राकेश सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, निरंजन पासवान, जगदीश साहू, सलीम खान, राजू राम, रामानन्द केशरी, भूषण पाण्डेंय आदि शामिल हैं।
0 टिप्पणियाँ