झारखंड की बेटियों ने पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाया।

झारखंड की बेटियों ने पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाया।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे विश्व तीरंदाजी कप में अचूक निशाना लगाने वाली झारखंड की तीरंदाज बेटियों ने देश का नाम एक बार फिर से रोशन किया। 
झारखंड की स्टार बेटी तीरंदाज दीपिका कुमारी ने भारतीय महिला रिकर्व टीम अंकिता भगत और कोमोलिका बारी के साथ मिलकर रविवार को तीरंदाजी विश्वकप के तीसरे चरण के फारवल में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
फिर कुछ देर बाद मिक्सड डबल्स रिकर्व प्रतियोगिता में अपने पति आतनू दास के साथ मिलकर अचूक तीरंदाजी का प्रदर्शन करते हुए एक ओर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

रविवार के शाम ही खुशियां तब तीन गुनी हो गई जब दीपिका कुमारी ने व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपने नाम कर ली।
आपको बता दें इससे पहले शनिवार को कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में अभिषेक वर्मा ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।
झारखंड की बेटी दीपिका कुमारी विश्व कप में एक ही दिन तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली तीरंदाज बनी।
झारखंड की इन बेटियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व मंत्री, भारत सरकार सुबोध कांत सहाय, विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित कई नेताओं ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ