जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की 11 वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।



जमुई विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह के पिता स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रेयसी सिंह ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने पिता को याद कर के कहा कि "दाऊ, आज आप हमारे बीच नहीं हैं मगर आपकी यादें, आपके संस्कार और आपके सिद्धांत हम सब के साथ ताउम्र रहेंगी।"

जमुई एवं बांका समेत बिहार के अन्य जगहों से आए लोगों ने नयागांव स्थित उनकी समाधि स्थल पर पहुंचकर सुश्री श्रेयसी सिंह के पिता स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर झाझा के माननीय विधायक श्री दामोदर रावत जी ने भी भारतीय जनता पार्टी(जमुई) के वरीय पदाधिकारी गणों समेत स्वर्गीय दिग्विजय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ