LATEHAR : श्रवण पासवान की अध्यक्षता में हुई बैठक, डॉ. मुफ्ती मोहसिन आजम अमजदी ने कहा- वोट की ताकत पहचानें और योग्य प्रतिनिधि चुनें ।

 LATEHAR : श्रवण पासवान की अध्यक्षता में हुई बैठक, डॉ. मुफ्ती मोहसिन आजम अमजदी ने कहा- वोट की ताकत पहचानें और योग्य प्रतिनिधि चुनें । 

लातेहार, झारखंड ।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के संगठनात्मक विस्तार को लेकर शुक्रवार, 13 नवंबर को पोंचरा में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी श्रवण पासवान ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रखंड अध्यक्ष डॉ. मुफ्ती मोहसिन आजम अमजदी उपस्थित रहे। बैठक में समाज में व्याप्त अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, बिचौलियागिरी और आम जनता के शोषण सहित देश एवं प्रदेश के मौजूदा हालात पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. मुफ्ती मोहसिन आजम अमजदी ने कहा कि लोकतंत्र में वोट जनता की सबसे बड़ी ताकत है। लोगों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए और किसी भी तरह के बहकावे, लालच या निजी स्वार्थ में आकर अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहिए। जनता को ईमानदार, योग्य और जनहित के लिए संघर्ष करने वाले प्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए, ताकि विधानसभा में उनके हक और अधिकारों की आवाज उठाई जा सके।इस दौरान पोंचरा की जर्जर सड़क का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि लातेहार से ईचाक होते हुए पोंचरा तक जाने वाली सड़क वर्षों से बदहाल है। इसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कई विधायक, सांसद और जनप्रतिनिधि बदल गए, लेकिन सड़क की स्थिति नहीं बदली। ग्रामीणों ने विधानसभा प्रभारी श्रवण पासवान से इस समस्या को संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाकर सड़क निर्माण की पहल करने की मांग की।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आम जनता को अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक और संगठित होना होगा। AIMIM का उद्देश्य जनता के अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई को मजबूत करना तथा संगठन का विस्तार गांव-गांव तक करना है। मौके पर हाजी मुस्लिम साहब, यूनुस मियां, एहसान अंसारी, हुसैन मियां, मनाजुल अंसारी, नाजिम अंसारी, फारूक अंसारी, स्माइल मियां सहित पोंचरा क्षेत्र के कई ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र की जनसमस्याओं को एकजुट होकर उठाने का संकल्प लिया।






Report By Ram Kumar ( Latehar Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ