LATEHAR : पूजा की तैयारियों का जायजा लेने घाटों पर पहुंचे उपायुक्त संदीप कुमार । गिजनियाटांड़ और चटनाही छठ घाट का किया निरीक्षण, समितियों से ली व्यवस्थाओं की जानकारी।

 LATEHAR :  पूजा की तैयारियों का जायजा लेने घाटों पर पहुंचे उपायुक्त संदीप कुमार । 

गिजनियाटांड़ और चटनाही छठ घाट का किया निरीक्षण, समितियों से ली व्यवस्थाओं की जानकारी। 


लातेहार, झारखंड।

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार की शाम उपायुक्त संदीप कुमार ने शहर के गिजनियाटांड़ एवं चटनाही स्थित औरंगा नदी के मुख्य छठ घाट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सबसे पहले धर्मपुर स्थित गिजनियाटांड़ छठ घाट पहुंचकर पूजा समिति के अनिल सिंह से तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद वे चटनाही छठ घाट पहुंचे। यहां श्री सूर्यनारायण पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने उन्हें छठ व्रतियों की सुविधा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं से अवगत कराया।

समिति अध्यक्ष ने बताया कि घाट पर साफ-सफाई, विद्युत प्रकाश, ध्वनि व्यवस्था एवं छठ व्रतियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। घाट को व्यवस्थित करने के साथ प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। अस्ताचलगामी एवं उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद गंगा आरती का भी आयोजन होगा।

उपायुक्त ने समिति द्वारा की जा रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। मौके पर अपर समाहर्ता सुलेमान खिजरी, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, वीरेंद्र प्रसाद शौंडिक, समाजसेवी अशोक प्रसाद बूटा सहित कई लोग उपस्थित थे। वहीं चटनाही घाट पर राकेश कुमार दुबे, अनिल कुमार गुप्ता, राजू यादव एवं विपिन ठाकुर समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।






Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ