LATEHAR : शहर के प्रतिष्ठित युवा कृषि व्यवसायी मुकेश कुमार नहीं रहे,कई लोगो ने किया शोक व्यक्त।
लातेहार, झारखंड।
शहर के प्रतिष्ठित युवा कृषि व्यवसायी मुकेश कुमार उम्र (44) का निधन 11 नवंबर की दोहपर रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई।वे लातेहार लैम्प्स में कार्यरत स्व दिनेश कुमार के पुत्र थे। मुकेश कुमार पिछले कई वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इसके बावजूद हमेशा मुस्कुराते रहने वाले मुकेश कुमार अपने शांत और सौम्य स्वभाव के कारण लोगों के बीच लोकप्रिय थे। शहर के चेकनाका मोड़ पर उनकी खाद एवं बीज की प्रतिष्ठित दुकान थी।उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।वे अपने पीछे पत्नी और दो संतान छोड़ गए। असमय पिता का साया उठ जाने से परिवार गहरे सदमे में है। उनके निधन पर स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। शोक व्यक्त करने वालों में असीम कुमार बाग, विनोद कुमार साहू, राजेश कुमार गुप्ता, लातेहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल,रामनाथ अग्रवाल,गजेंद्र सौंडीक निर्दोष गुप्ता,समेत खाद बीज व्यवसाय से जुड़े कई लोगो का नाम शामिल है।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ