LATEHAR : रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प।

LATEHAR : रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प। 


लातेहार, झारखंड  ।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि शुक्रवार को लातेहार जिला कार्यालय, बानपुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन पासवान एवं प्रदेश प्रधान महासचिव विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह के निर्देशानुसार किया गया।


इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पासवान समेत अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।


मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान हमेशा गरीबों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। उनके बताए मार्ग पर चलकर पार्टी के उद्देश्यों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी दिलाया।

कार्यक्रम में शिवनंदन पासवान, नागेंद्र प्रसाद, दिलीप भूइया, दिलीप प्रसाद गुप्ता, महेश पासवान, कैलाश भुइया, शंभू भुईया, विष्णु देव गुप्ता, प्रदीप पासवान, अशोक पासवान, लक्ष्मण कुमार, बालेश्वर प्रजापति, सुनील कुमार, सोनू कुमार, मोहन साह, अभिनंदन प्रसाद, कुमार गौरव, जगदीश साब, प्रभादेवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, राजूराम, पुरुषोत्तम दास, राखी भैया, मानव कुमार और गोविंद राम समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।






Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ